Monday, 28 February 2022
सोशल मीडिया पर जिनके एक रील पर मरते हैं करोड़ों फैंस! एक्ट्रेस सना सुल्तान और माही देशपांडे मचाएंगी धमाल संतोष गुप्ता की इस शॉर्ट फिल्म में !
Saturday, 12 February 2022
एक्ट्रेस आरती सिंह का दिखा कातिलाना अंदाज, संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म '"कौन ये , हां ये " में इंडस्ट्री के इन एक्टर्स के साथ आएंगी नजर !
टेलीविज़न के दुनिया की खूबसूरत अदाकारा, आरती सिंह जिनके अभिनय की गाथा तो छोटे पर्दे पर उजागर होते ही रहती हैं । रिएलिटी शो में भी, इस हसीना ने अपने सादगी और सच्चाई से सबका मन जीता। हर किरदार को आरती ने सिद्दत से किया और बन गयी सबको दिलो की रानी।बहुत ही जल्द आरती का कातिलाना अंदाज नजर आएगा,शार्ट फ़िल्म ' कौन ये,हाँ ये' में। जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं।
आरती सिंह ने टीवी की दुनिया मे एक के ऊपर एक उम्दा पारी खेली हैं , सीरिअल्स उतरन, ससुराल सिमर का, बढ़ो बहु, उड़ान,गंगा , संतोषी माँ,थोड़ा हैं थोड़े की जरूरत हैं, वारिस जैसी तमाम बड़े शो में अपने दमदार अभिनय का प्रदर्शन किया। आरती के अलावा इस शार्ट में एक्टर निखिल मालिक दिखाई देंगे जो स्प्लिट्सविला 13 में रनर अप रह चुके हैं । निखिल एक जुम्बा ट्रेनर, और मॉडल भी हैं इसके साथ ये एक फ़िल्म स्कोर कंपोजर भी हैं। वही शार्ट फ़िल्म 'क्यों ये,हाँ ये' में एक्टर अभिषेक शर्मा भी खास किरदार में नजर आएंगे। जो ऋतिक रोशन की पहली फ़िल्म "कहो न प्यार हैं" में उनके छोटे भाई के किरदार में दिख चुके हैं। इसके अलावा काफी टीवी सीरियल्स में भी अभिषेक अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं । और हाल ही में एक वेबसेरिस भी अपने नाम कर चुके हैं।
शार्ट फ़िल्म " कौन ये , हां ये " की बात करे तो ये दो दोस्तों के बीच मस्ती, और उनके अफेयर की कहानी हैं .शॉर्ट फिल्म में एक्ट्रेस मेघा डांग भी नजर आएंगी।इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी और प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।
अमित सिंह द्वारा छायांकन किया गया हैं। संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा संपादन ,कार्यकारी निर्माता हैं पूजा अवधेश सिंह और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं।
Sunday, 6 February 2022
CINTAA awards COVID Yodhas at Zonal Meet
The adverse impact of the pandemic has been most on CINTAA members under the
lowest economic rung in their fraternity. The senior members are affected most
as they are more prone to health issues and very little or no work. The Zonal
structure of CINTAA helped these members get through the pandemic.
To laud the untiring efforts of the Zonal Team members during the times of the
pandemic, a commendation ceremony was held at the office of CINTAA on 26th
January 2022.
CINTAA awarded citation certificates to their Corona Warriors who did work to
lend support and assistance to other members in distress, distributed Food
Rations & Medicines to other members who endured much turmoil during COVID
times.
Fifty-eight warriors were awarded. The zonal team members shared stories of
their struggles and how CINTAA, through each of its members, helped them
through it.
The Corona Yodhas included Ghanshyam Shrivastva, Premchand Singh, Prabhat Kumar
Pandey, Soniya Tredia, Manoj Kumar Yadav, Deepak Dattaram More, Satyajit Rajput,
Vivek Shrivastva, Tina Ghaai, Gopal Kumar Verma, Sanju K Banerjee, Kamlesh
Kumar Singh, Sultan Ahmed Varsi, Saurabh Suman, Laila Panda, Ashok Chavan,
Trilok Chandra Singh, Pankaj Kumar, Arun Kumar Singh, Mohammad Farid Khan,
Ranjit Chaudhri, Hetal Parmar, Manoj Kumar Shrivastva, Geetanjali Mishra,
Prakash Jha, Brijesh Karanwal, Chayan Trivedi, Akshar Singh, Abhijeet Lehri,
Kundan Kumar, Nupur Alankar, Dheeraj Miglani, Shruti Bhattachariya, Dinesh
Pandey, Sanjay Bhatia, Amit Behl, Ayub Khan, Abdul Rashid Mehta, Manoj Joshi,
Deepak Qazir Kejriwal, Jiten Mukhi, Asha Pareek, Yogesh Kumar Bhardwaj, Kamal
Saurabh, Chaitali Sarkar, Raj Malhotra, Tripti Dave, Jitendra Singh Saabu,
Shyam Lal, Lalit Kumar Agrawal, Sonal Paresh Borkhtariya, Shashikant Namdev Shinde,
Raunaq Ali, Prasad Limaye, Suleman Shaikh and Rajesh Kanojia.
President of CINTAA Vikram Gokhale, Senior Vice President Manoj Joshi, Hon
General Secretary Amit Behl applauded the efforts of the Zonal team and
extended their good wishes to the recipients through a video call.
Seated on the dais, the Executive Committee members Tina Ghai, Ayub Khan, Jaya
Bhattacharya, Deepak Qazir Kejriwal, Ravi Jhankal, Hetal Parmar, Jiten Mukhi
also gave a brief speech and thanked the members for their efforts.
For the uninitiated, the zonal structure of CINTAA comprises its own members
who form a team, dividing duties amongst themselves as per the geographical
locations of Greater Mumbai and its extended suburbs stretching upto Virar and
Panvel.
Mr. Ghanshyam Srivastva is the Chief Convenor of the Zonal structure.
An endeavour of the outreach committee, the sole purpose is to form a united
platform whereby members of CINTAA get connected with other members of CINTAA
who happen to dwell in close proximity to each other.
The structures help members stay connected with each other. Senior members are
visited regularly to keep a tab on their well-being. Certain members also visit
members in need regularly and ensure that they are just a call away.
Friday, 28 January 2022
परेशान हुए टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर ! जानिए आखिर क्यों कह रहे हैं "अब मैं क्या करूँ " !
टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर वैसे तो काफी खुशमिज़ाज़ और ज़िंदादिल हैं। आये दिन अपने इंस्टाग्राम पर एलन वीडियोस भी शेयर करते रहते हैं । सीरिअल्स में भी एलन काफी धूम मचा रहे हैं फिर भी क्यों एलन परेशान हैं। कौन सी बात एलन को परेशान कर रही हैं। आखिर क्यों बार बार एलन कह रहे हैं 'अब मैं क्या करूँ' । तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हैं माजरा। दरअसल एलन बहुत ही जल्द अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहे हैं उनकी आनेवाली शार्ट फ़िल्म में , जिसका नाम हैं ' अब मैं क्या करूँ ' .जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं।
जी हां , फिल्मे, टेलीविज़न और अब शार्ट फ़िल्म की धुँएधार पारी , एलन ने अपने नाम कर ली हैं। फ़िल्म में ये काफी परेशान रहते हैं जिसकी जिंदगी एक वक्त में बड़ी हसीन हुआ करती थी लेकिन बदकिस्मती के चलते सब कुछ बिगड़ जाता हैं और फिर एलन अपने प्रोफेशनल लाइफ से लड़ रहे हैं। शार्ट फ़िल्म में भले उलझे हुए लेकिन अभिनय में काफी सुलझे हुए एलन का अभिनय काफी अच्छा हैं। इस शार्ट फ़िल्म में एलन के साथ एक्ट्रेस प्रियंका तिवारी जो काफी टीवी सीरिअल्स में आ चुकी हैं इसके अलावा प्रियंका तिवारी यूट्यूब सेंसेशनल हैं। एक्ट्रेस स्नेहा राइकर भी इस शार्ट फ़िल्म में एलन की बॉस का किरदार निभा रही हैं।
मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनी इस शार्ट फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता और शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर हैं काम्या पांडे। आपको बता दे कि मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 मिलकर इस साल 57 शार्ट फिल्मे लेकर आ रहे हैं। और खास बात इन शार्ट फिल्मो की ये होगी कि इन सारे शार्ट फिल्मों की डायरेक्टर सारी महिला निर्देशक ही होंगी, ऐसा कहना हैं प्रोड्यूसर संतोष गुप्ता का । हाल ही में 'अब मैं क्या करूँ' का पोस्टर लॉन्च हुआ जहाँ पर सारे स्टार कास्ट मौजूद थे।
इस शॉर्ट फ़िल्म को अंकुर यादव ने लिखा है और सिनेमाटोग्राफी राज गिल ने की है। संपादन संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा किया गया है, कार्यकारी निर्माता पूजा अवधेश सिंह हैं और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं। कास्टिंग पिनेकल सेलेब्रिटी मैनेजमेंट द्वारा की गयी हैं।
Saturday, 22 January 2022
टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन और पलक पुर्रस्वानी की शार्ट फिल्म में एंट्री ! Roommates बनकर खोलेंगी एक दूसरे के राज ।
Thursday, 20 January 2022
CINTAA meets Labour Commissioner to ensure enforcement of actor rights
The major concerns which the Honourable Labour Commissioner took note of were the following:
• Actors working for less than seven days a month shall be brought under contract and to be paid within 30 days
• Children should not work for more than 8 hours a day and there should be appropriate guidelines.
• Contract copies of the actors shall be given to the actors at the earliest.
• Women and Child actors shall be provided pickup and drop from their homes in case of odd hours of shooting shifts like very early call time and late-night pack up.
• Request for a uniform contract and include the broadcasters as a party to the contract.
• Attention of the Additional Commissioner being drawn to the payment delays/defaults by producers.
• Reluctance by producers to hand over copy of the talent agreement to the artiste was put forth and she categorically emphasized that both parties to the agreement should have a copy of the same.
A written representation was given to the commissioner and all in all an eventful meeting to ensure the voice of actors be heard.
Tuesday, 18 January 2022
*फिल्म 'खेल खेल में' के जरिये टीवी एक्टर गौरव बजाज की शार्ट फिल्म में एंट्री ! सिंगर अरमान मालिक के साथ भी आनेवाले हैं एक म्यूजिक वीडियो में ।
जिसे 'मेड इन इंडिया पिक्चर्स' और 'स्काई247' प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया हैं।
हाल ही में ये शार्ट फिल्म सोशल मीडिया पर रिलीज की गई हैं। जिसकी शूटिंग हाल ही में मुम्बई में की गई।आपको बता दे कि 'खेल खेल में ' गौरव की पहली शार्ट फिल्म हैं, जिसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं, फिल्म में अपने अनुभव के बारे में गौरव कहते हैं कि " बहुत अच्छा लगा शार्ट फिल्म में काम करके। हमने दिन में शूट किया और मेरे लिए चुनौती ये थी कि बिना मेकअप और बिना स्टाइलिंग के मुझे अपने किरदार में रहना था जो मुझे शुरू में बड़ा अजीब लग रहा था लेकिन जब मैंने बाद में पूरी क्लिप देखी तो मुझे लगा कि इससे बेहतर और कुछ हो नही सकता । मेरे लिए ये किरदार मेरी अभिनय क्षमता को और निखार गया" ।
इसके अलावा आपको बता दे कि गौरव सिंगर अरमान मलिक के साथ भी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो खत्म कर चुके हैं । इस गाने को अरमान मलिक ने गाया हैं। गौरव बजाज और एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को इस म्यूजिक वीडियो में फीचर किया गया हैं जो एक बंगाली गाना हैं । जिसकी शूटिंग कोलकाता में हुई हैं। एक्टर गौरव बजाज के लिए ये बंगाली म्यूजिक वीडियो भी एक अलग अनुभव रहा हैं। और तो और गौरव बहुत ही जल्द एक और रोमांटिक म्यूजिक सांग में दिखाई देनेवाले हैं ।जिसपर अभी भी थोड़ा काम बाकी हैं।
सीरियल की बात करे तो गौरव अभी एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं जिससे वो वापस टेलीविजन की दुनिया मे धमाल मचा सके, और तो और इस साल के मिड तक गौरव की एक वेब सीरीज रिलीज होनेवाली हैं जो एक खूबसूरत कहानी हैं जिसमें गौरव का ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो आज तक उन्होंने नही किया और जिस रोल को वो हमेशा से निभाना चाहते थे। जिसके लिए गौरव बेहद उत्साहित हैं।